गणेश मार्तोलिया को बड़ी जिम्मेदारी, यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष नियुक्त।

Barsali Times Desl
1 Min Read

आईपीएस अधिकारी गणेश सिंह मर्तोलिया को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की कमान सौंप दी है। आयोग के अध्यक्ष पद से पूर्व आईएएस एस राजू की विदाई के बाद सदस्य प्रकाश थपलियाल बतौर कार्यवाहक जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पेपर लीक विवादों से घिरे अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद से एस राजू ने पांच अगस्त को इस्तीफा दे दिया था। तभी से आयोग में अध्यक्ष का पद खाली चल रहा है। सरकार ने व्यवस्था के तौर पर आयोग के सदस्य प्रकाश थपलियाल को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था।

 

जीएस मर्तोलिया आईजी कार्मिक के पद से 31 अगस्त 2019 को रिटायर हुए थे। इसके बाद 27 नवंबर 2019 को सरकार ने मर्तोलिया को उत्तराखंड अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बनाया था। वर्तमान में वह इसी पद पर सेवाएं दे रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *