कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश, की जांच करेगी एसआईटी ।

Barsali Times Desl
1 Min Read

कैबिनेट मंत्री की हत्या की साजिश का मामला सामने आने के बाद ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अपने स्तर से भी 11 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था। पता चला था कि मंत्री की हत्या के लिए 20 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी। बताया जा रहा है कि मंत्री की सड़क दुर्घटना में हत्या करने की साजिश थी।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता वाली एसआईटी करेगी। कैबिनेट में यह मुद्दा उठने के बाद मुख्यमंत्री ने एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। तो बृहस्पतिवार को एसआईटी का गठन होगा।

इस मामले को बुधवार को मंत्रियों ने कैबिनेट बैठक में भी उठाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भी एक एसआईटी गठित करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि शासन से आदेश प्राप्त हो गए हैं। इस मामले में बृहस्पतिवार को एएसपी एसटीएफ की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया जाएगा। वर्तमान में भी इसकी दिन-प्रतिदिन के आधार पर निगरानी की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *