राज्य मे ऑरेंज अलर्ट जारी।

Barsali Times Desl
1 Min Read

उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल क्षेत्र में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर कुमाऊं क्षेत्र में रेड तो गढ़वाल क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तो शासन-प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गए हैं।भारी बारिश को देखते हुए नदियों, नालों के किनारे बसे लोगों के साथ ही भूस्खलन संभावित इलाकों में बसे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तो कुमाऊं क्षेत्र में बहुत भारी बारिश के मद्देनजर सरकार, शासन व राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

 

वही प्रदेश मे बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुमाऊं के पांच जिलों में शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के तहत 1 से 12वीं तक के सभी शासकीय, अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। तो टिहरी और पौड़ी में भी आज स्कूल बंद रहेंगे।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *