जिसका कोई आकार नहीं उसे खोजने वाले ही पत्रकार: दीपक बिजल्वाण

Barsali Times Desl
2 Min Read

जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान

जिले की पांच उत्कृष्ट हस्तियों को मिला पत्रकार सम्मान

उत्तरकाशी: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण ने कहा कि जिसका कोई आकार नहीं होता उसको खोज कर जो लाता वहीं पत्रकार है।
जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी के डायट बड़कोट में आयोजित सम्मान समारोह संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने पत्रकारों को इस आयोजन की बधाई देते हुए जन सरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता करने का आह्वान किया।
समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया है।
सीमांत जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती मंजरी देवी विश्वविद्यालय हिटाणु धनारी उत्तरकाशी के कुलाधिपति डॉ हरिशंकर नौटियाल, नदी बचाओ एवं पर्यावरणविद् सुरेश भाई, नौगांव तुनाल्का में दिव्यांग जानों के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले दंपत्ति विजय जोशी और विरेंद्र जोशी, नौगांव के पालूका गांव के बागवान कलम सिंह राणा, प्रगतिशील किसान, रेड राईस लैडी नाम से मशहूर श्रीमती स्वतंत्री बंधानी को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला पत्रकार संघ एवं प्रेस क्लब उत्तरकाशी के सम्मान से नवाजे गए हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि

रामप्रसाद बहुगुणा, थानाध्यक्ष बड़कोट दीपक कठैत के प्रतिनिधि एस आई ..
महावीर पंवार, विजय सिंह, समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे हैं।।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *