छात्र कर रहे चुनाव की इंतजार…….

Barsali Times Desl
2 Min Read

राजधानी पीजी कॉलेजों में छात्र नेता चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।तो छात्रसंघ चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।और कॉलेजों में 80-90 फीसदी एडमिशन हो चुके हैं। लेकिन चुनाव का कुछ अता पता नहीं है।तो छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर एक हफ्ते में चुनाव न कराया गया, तो वो लोग आंदोलन करेंगे. छात्रों में यह नाराजगी इसलिए है क्योंकि वो लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए चुनाव प्रचार में जुटे हैं।और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता दयाल बिष्ट ने कहा कि इसपर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया जा चुका है।और उस पर जल्द ही फैसला हो जाता है, तो ठीक है। नही तो छात्र संगठन मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे।

 

साथ ही एनएसयूआई के छात्र नेता नमन शर्मा का कहना है कि डीएवी पीजी कॉलेज में मैदान से लेकर पहाड़ तक के छात्र-छात्राएं पढ़ने आते हैं। यहां कोई भी दिक्कत होने पर छात्र नेता ही उनके साथ खड़े होते हैं।और छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए छात्र नेताओं का कॉलेज में होना जरूरी है, इसके लिए चुनाव होना आवश्यक है।

 

तो इस पर डीएवी पीजी कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. केआर जैन ने इस बारे में कहा कि जैसा राज्य सरकार का आदेश आएगा, उसका पालन किया जाएगा।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *