बसंत पंचमी पर श्री गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद तय हुई भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि, 18 मई 2025 को होंगे उद्घाटित…

Barsali Times Desk
1 Min Read

बसंत पंचमी के पावन पर्व पर श्री गोपीनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात पञ्चांग गणना के आधार पर भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के कपाट खुलने की तिथि तय कर ली गई है। जिसके तहत 18 मई 2025 को भगवान रुद्रनाथ मन्दिर के कपाट यात्राकाल के लिए खोले जाएंगे।

कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत भगवान रुद्रनाथ जी की चल विग्रह को 14 मई को गर्भगृह से मन्दिर परिसर में विराजमान होगा। जिसके पश्चात 16 मई को भगवान रुद्रनाथ जी की डोली रुद्रनाथ मन्दिर के लिए प्रस्थान करेगी और 18 मई को प्रातः 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में मन्दिर के कपाट भक्तों हेतु दर्शनों के लिए खोल दिए जायेंगे।

Share This Article