डेंगू की खोफ जारी 120 पहुंची मरीजो संख्या…..

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की देहरादून मे जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। तो रविवार को 24 घंटे के भीतर जिले में नौ नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। तो  इसके साथ ही कुल मरीजों की संख्या 120 पहुंच गई है।और नौ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।तो वही जिला वेक्टर जनित रोग अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है। मरीजों के क्षेत्रों में डेंगू से रोकथाम और बचाव के लिए जरूरी कार्रवाई जा रही है। आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

 

तो इस वर्ष जिले में डेंगू के 120 मरीज सामने आ चुके हैं। पहले के सभी मरीज ठीक हो चुके हैं। डेंगू प्रभावित औप संवेदनशील क्षेत्रों में नगर निगम, नगर पालिका परिषद और आशा वर्कर्स की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। तो साथ ही ऋषिकेश के चंद्रेश्वर नगर में डेंगू के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए रविवार को चंद्रेश्वर नगर में डेंगू की रोकथाम और बचाव के लिए एक हफ्ते का सघन अभियान शुरू किया गया। इसके तहत फॉगिंग की जा रही है और डेंगू मच्छर के लार्वा का पता लगाकर उन्हें नष्ट किया जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *