46 घंटे बाद लौटकर आयी आयकर विभाग की टीम …….

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव के घर से 46 घंटे बाद आयकर टीम लौटी। अधिकारियों ने करीब 46 घंटे तक किसी को भी मंत्री के घर से बाहर नहीं निकलने दिया।जबकि जांच के दौरान फ्लोर मिल में काम जारी रहा।

राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की कोठी व फ्लोर मिल पर पड़े आयकर के छापे के बाद शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे अधिकारी लौट गए। बता दें कि बुधवार सुबह सात बजे कई आयकर अधिकारियों ने पुलिस टीम के साथ राजस्थान के गृह राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह यादव की आवास विकास कॉलोनी स्थित कोठी व रुद्रपुर रोड पर स्थित यादव फूड प्रोडक्ट पर छापा मारा था।

इस दौरान अधिकारी कोठी व मिल के अंदर डटे रहे। हालांकि दिन में अधिकारियों का खानपान लेकर वाहन आते-जाते रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *