10 सितंबर को केंद्रों पर फिर होंगी परीक्षा………..

Barsali Times Desl
1 Min Read

बता दे की उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने पूर्व में हुई कुछ परीक्षाओं के प्रश्न पत्र पाठ्यक्रम के अनुरूप न होने पर इन परीक्षाओं को रद्द कर दिया था । तो अब दोबारा से 10 सितंबर 2022 को आयोजित की जाएंगी।

 

तो उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा के बाद कुछ परीक्षार्थियों की ओर से विश्वविद्यालय को शिकायत की गई थी कि परीक्षा में प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप नहीं हैं। जिसकी जांच कराए जाने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इन विषयों की परीक्षाओं को फिर से कराए जाने का निर्णय लिया था है।

 

परीक्षाओं को कराया जाएगा दोबारा

परीक्षा नियंत्रक प्रो.सोमेश कुमार के मुताबिक 3अगस्त को आयोजित एमए शिक्षा शास्त्र, 30 अगस्त को आयोजित एमएससी रसायन विज्ञान, 5 सितंबर को आयोजित एमए समाजशास्त्र की परीक्षाओं को रद किया है। तो अब  इन परीक्षाओं को अब 10 सितंबर को पूर्व निर्धारित परीक्षा केंद्रों में सुबह 9 से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *