1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

Barsali Times Desk
2 Min Read


उत्तरकाशी
1 किलो 250 ग्राम अवैध चरस के साथ 02 युवक पुलिस की गिरफ्त मे पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, पी0के0 राय द्वारा उत्तरकाशी जनपद को नशामुक्त करने हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमे वह सफल भी हो रहें है, एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा समाज से नशे की कुरीति को समाप्त करने के लिए एक तरफ अधीनस्थ पुलिस अधिकारी/कर्मगणों से आम जनता को लगातार नशे के प्रति जागरुक कराया जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सतर्कता बरतकर निरंतर चैकिंग अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिये हुये हैं। उनके द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी, थाना पुलिस, एसओजी एवं एडीटीएफ की टीम को पूर्व से चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाते हुये चैकिंग करने के सख्त निर्देश दे रखे है। नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को सफल बनाते हुये क्षेत्राधिकारी बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र दत्त बहुगुणा की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारारविवार को एवं व0उ0नि0 रमन बिष्ट के नेतृत्व में चैकिंग करते हुए राजगढ़ी तिराह से आगे राजगढ़ी रोड पर 02 युवक मनीष रावत व प्रदीप राणा के कब्जे से क्रमशः 650 ग्राम एवं 600 ग्राम (कुल 1 किलो 250 ग्राम) अवैध चरस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
बरामद माल व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनो युवकों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तगणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, दोनों अभियुक्तों को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *