रविवार को रवानगी स्थल उत्तर काशी स्थित राजकीय आदर्श इण्टर कॉलेज से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां

Barsali Times Desk
1 Min Read
मतदेय स्थल के लिए रवाना होते मतदानकर्मी

उत्तरकाशी – विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत जनपद में 14 फरवरी को प्रस्तावित मतदान कार्यक्रम सम्पन्न कराने के लिए रविवार को 450 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। पोलिंग पार्टियां रवानगी स्थल उत्तरकाशी स्थित राजकीय आदर्श कीर्ति इण्टर कॉलेज प्रांगण से जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की उपस्थिति में अपने से सम्बन्धि मतदेय स्थलों को रवाना हुई। 450 पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 114 पोलिंग पार्टियां, यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 160 पोलिंग पार्टियां एवं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 176 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, मीनाक्षी पटवाल व चतर सिंह चौहान आदि उपस्थित थे।

उत्तरकाशी जनपद में कुल इतने मतदेय स्थल है और कुल इतने वोटर है

03-गंगोत्री विधान सभा
पुरूष =44658
महिला =42279
जेण्डर=01
*कुल मतदाता = 86938*

*01- पुरोला विधान सभा -*
पुरूष =38007
महिला =35781
कुल मतदाता =73788

*02- यमुनोत्री विधान सभा -*

पुरूष =38819
महिला =37002
कुल मतदाता = 75821

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *