पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत का हृदय गति रुकने से निधन।। घटना की सूचना से टकनोर घाटी में शोक की लहर

Barsali Times Desk
2 Min Read

 

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी : भटवाड़ी के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निवासी जगमोहन सिंह रावत शनिवार रात्रि को हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके असमय निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर उनके सहपाठी मित्र रहे क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने गहरा दुःख व्यक्त किया, अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि

राजनीतिक व सामाजिक जीवन के मेरे प्रिय साथी जगमोहन सिंह रावत जी को विनम्र श्रद्धांजलि!

घटना के बाद कांग्रेसियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष एवं प्रशासक दीपक बिजल्वाण, घनानंद नौटियाल,कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष राणा, दिनेश गौड़, विजेन्द्र नौटियाल,शीशपाल पोखरियाल कल्पना परमार, कमल सिंह, पवित्र राणा सिंह विभिन्न सामाजिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।
बता दें कि बार्सू गांव निवासी जगमोहन सिंह रावत एक प्रखर राजनेता होने के साथ-साथ आधुनिक कृषक भी थे। व्यवसाय और उद्यान के क्षेत्र में नवाचार लाकर उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में अपनी पहचान बनाई। दयारा बुग्याल के विकास में उनका योगदान अद्वितीय रहा है, उनकी सोच और मेहनत ने इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। यह क्षति केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र और जनपद के लिए अपूरणीय है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *